स्काउट दिवस विशेष ……………….
जज्बे और जुनून से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है :- राजेश वशिष्ठ जिला संगठन आयुक्त
स्काउट दिवस विशेष ……………….
तीन से नौ नवंबर तक मनाया जाएगा स्काउट गाइड सप्ताह
जज्बे और जुनून से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है :- राजेश वशिष्ठ जिला संगठन आयुक्त
जींद : भारत स्काउट्स और गाइड्स सात नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। अबकी बार राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली ने तीन से नौ नवंबर तक स्काउट गाइड सप्ताह मनाने की योजना बनाई है। कब बुलबुल के जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बताया कि सात नवंबर को भारत स्काउट्स और गाइड्स के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे उत्सव के रूप मे मनाया जाएगा। कब, बुलबुल,स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब मास्टर, फलोक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन सभी इसे उत्साह के साथ मनाएंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि विषम परिस्थितियों में बिना डरे पूरे साहस से आगे बढ़ने का नाम स्काउटिंग है। इससे विद्यार्थियों मे नैतिक गुणों का विकास होता है। उन्हे आगे बढ़ने और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बताया की गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी स्काउट स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा ।इस वर्ष कार्यक्रम एक दिन ना होकर पूरे सप्ताह चलेगा इसके लिए अलग अलग दिनों के अलग अलग विषय है ताकि सभी मिलजुल कर नेक अभियान को आगे बढ़ाने मे अपना पूर्ण सहयोग दे ।
बॉक्स ..
राजेश वशिष्ठ ने जींद जिला कबिंग के क्षेत्र में लगातार 17 वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ष 2009 में 50, 2010 में 120, वर्ष 2011 में 90 बच्चों ने गोल्डन ऐरो अवॉर्ड प्राप्त किया। वर्ष 2012 में उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया। हरियाणा प्रदेश को मिले 228 अवॉर्डों में से अकेले जींद ने 180 अवाॅर्ड जीते। एक ही जिले ने लगभग 80 प्रतिशत पुरस्कारों पर कब्जा जमाया। वहीं वर्ष 2015 में 110 बच्चों ने गोल्डन एरो अवॉर्ड जीते। वहीं वर्ष 2016 में एक बार फिर से इतिहास बना डाला । पूरे हरियाणा से 74 बच्चों का चयन गोल्डन एरो अवॉर्ड में हुआ, जिसमें से सभी 74 बच्चे जिला जींद के थे। वर्ष 2017 में 61 बच्चों को गोल्डन एरो अवॉर्ड मिला, जिसमें पूरे हरियाणा में जींद जिला एक बार फिर से प्रथम स्थान पर रहा। वर्ष 2018 में 65 कब और 13 बुलबुल को गोल्डन एरो अवॉर्ड मिले। कब बुलबुल के जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ को छह अगस्त 2013 को हरियाणा के तत्कालीन राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने मेडल ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। पांच सितंबर 2014 को राज्य शिक्षक पुरस्कार से तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने सम्मानित किया। दो मार्च 2016 व 24 मई 2018 को राज्यपाल से प्रथम स्थान की शील्ड प्राप्त की। 10 सितंबर 2016 को रेडक्रॉस गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य के कारण तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सौलंकी ने मेरिट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। पिछले साल भी राजेश वशिष्ठ राष्ट्रपति द्रोपदी से भी बुलबुल लड़कियों सहित सम्मानित होने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। वशिष्ठ अब तक 48 बार रक्तदान कर चुके हैं तथा दूसरों को भी इसके लिए लगातार प्रेरित करते रहे हैं। राजेश वशिष्ठ कई सामाजिक मुद्दों के विषय में जिला, राज्य और राष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से अभियान चला रहे हैं, जिसमें जल सरंक्षण , कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छता अभियान शामिल हैं।
What's Your Reaction?






