जींद के 98 कब(लड़के) 4 बुलबुल(लड़कियां) को मिलेगा नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड

98 कब, 4 बुलबुल होंगे नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड से सम्मानित

जींद के 98 कब(लड़के) 4 बुलबुल(लड़कियां) को मिलेगा नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड

जींद के 98 कब(लड़के) 4 बुलबुल(लड़कियां) को मिलेगा नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड


दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त द्वारा बच्चों को सम्मानित किया जायेगा
जींद :- स्काउट के इतिहास में जिला जींद  ने कब बुलबुल गतिविधियों में एक बार फिर से रिकॉर्ड बनाया है ।राष्ट्रीय स्तर पर कब बुलबुल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश के 353 बच्चों को प्राथमिक स्तर के सबसे बड़े नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड के लिए चुना गया है ।खास बात यह है कि जींद जिले के विभिन्न स्कूलों से 98 कब व 4 बुलबुल बच्चे चयनित हुए हैं ।जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ  के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली में 22 फरवरी को राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त द्वारा बच्चों को सम्मानित किया जायेगा । राष्ट्रीय स्तर कि इस उपलब्धी पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी व जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी,खंड संसाधन संयोजक,प्रधानाचार्य,मुख्याध्यापक ने जींद कि कब बुलबुल गतिविधियों का संचालन करने वाले जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ  व उनकी कब बुलबुल टीम,कब मास्टर,फ्लॉक लीडर को बधाई एवं शुभ कामनाये दी। जींद कि कब- बुलबुल गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला कर पूरे देश में अपने कब- बुलबुल गतिविधियों का लोहा मनवाने वाले जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इन गतिविधियों के जरिए प्राथमिक कक्षा के बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सिखाया जाता है। कैंपों में कब (लडक़े) बुलबुल (लड़कियां) को नैतिक शिक्षा दी जाती है। बड़ों की आज्ञा मानने और साफ-सफाई व विनम्रता का पाठ पढ़ाया जाता है ।छोटी-छोटी कहानियों के जरिए बच्चों में निखार आ जाता है ।
ऐसे मिलता है अवार्ड :-
प्रथम चरण :- जंगल स्टोरी कि जानकारी ,साफ सफाई, कमीज के बटन बंद करना,भोजन प्रार्थना,पांच फूल व पत्तियों कि जानकारी,रीफ नोट,कलो हिच,राष्ट्रीय गान,स्काउट झंडा गीत,भालू डांस,8 पैक मीटिंग 
द्वितीय चरण :- गाँव ,समुदाय के बारे में जानकारी,नैतिक शिक्षा,हेंडी क्राफ्ट ,पेड़ों व फूलों का ओब्जर्वेशन,शीत बेंड नोट ,फीशर मेन नोट ,फर्स्ट एड ,गुड टर्न ,पेंटिंग,साइकिल चलाना,सर्व धर्म प्रार्थना,किम गेम ,भगीर डांस,8 पैक मीटिंग 
तृतीय चरण :- हेंडी क्राफ्ट,गाँव,शहर,रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड,पोस्ट ऑफिस,हॉस्पिटल ,स्कूल,कॉलेज कि जानकारी,फर्स्ट एड , पैक जानकारी ,तीन गेम ,एक दिन कि हाइक,ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग ,प्रोफेंसी बैज ,तबाकी डांस 
चतुर्थ चरण :- तीन महीने तक किसी पशु /पक्षी का ओब्जर्वेशन,एक दिन,रात का पैक कैम्प, बो लाइन,हाफ हिच ,पोस्ट ऑफिस ,बैंक जानकारी,दो महीने तक किसी पौधे का अवलोकन करना ,प्रोफेंसी बैज,कब हेंड बुक ,शेर खान कि मौत ,पांच ग्रुप से 6 बैज प्राप्त करना   
        प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों द्वारा प्रथम चरण से चतुर्थ चरण तक की गई अलग-अलग गतिविधियों के  आकलन,टेस्ट  के आधार पर बच्चों को नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड नेशनल चीफ कमिश्नर द्वारा दिया जाता है। जींद के कब बुलबुल सदस्य जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में  पिछले 16 वर्षों से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे  हैं ।स्कूलों में कब-मास्टर और फ्लॉक लीडर  ने इस मुकाम हासिल करने में अपना बड़ा योगदान दिया है। बीते दिनों सऊदी अरब का एक प्रतिनिधिमंडल भी कब बुलबुल गतिविधियों को देखने के लिए जींद पहुंचा था। यहां की गतिविधियों से यह प्रतिनिधिमंडल इतना प्रभावित हुआ कि अपने देश जाकर कब बुलबुल गतिविधियों को और मजबूत व तकनीक के साथ चलाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1