एनएसएस के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में अशोक वशिष्ठ हुए सम्मानित

उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने किया अशोक वशिष्ठ को सम्मानित

एनएसएस के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में अशोक वशिष्ठ हुए सम्मानित

एनएसएस के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में अशोक वशिष्ठ हुए सम्मानित 

एनएसएस के 55वें स्थापना दिवस पर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नलवा के कार्यक्रम अधिकारी अशोक वशिष्ठ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबड़ा से ललित मोनोपत्ति व जिला हिसार संयोजक नरेंद्र दुहन को एनएसएस  गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उच्चतर  शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त निदेशक मीनाक्षी , राज्य एन एस एस अधिकारी दिनेश शर्मा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों , कार्यक्रम अधिकारियों व जिला संयोजक को अवार्ड प्रदान किया वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 कार्यक्रम अधिकारियों को भी सम्मानित किया। हजारों स्वयं सेवकों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों, आयोजित शिविरों,नशा मुक्ति अभियान व विविध उपलब्धियों की दिनेश शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी।स्वयंसेवकों ने हरियाणवी, पंजाबी व गुजराती  गीत, संगीत, नृत्य से समां बांध दिया। हरियाणवी कलाकार हरिओम कौशिक व कर्मवीर फौजी ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
3
funny
1
angry
0
sad
0
wow
3