पहला कदम फाउंडेशन ने विश्व शान्ति दिवस पर दिया सन्देश

पहला कदम फाउंडेशन ने विश्व शान्ति दिवस  पर दिया सन्देश

पहला कदम फाउंडेशन ने विश्व शान्ति दिवस  पर दिया सन्देश 
जींद :- पहला कदम फाउंडेशन ने जिला कार्यालय पर पूर्व प्राचार्य रमेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर समाज में भाईचारे की भावना को बढाने के लिए उपस्थित सदस्यों के विचार लिए ।रमेश चन्द्र शर्मा ने सदस्यों को संबोधन में बताया की प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मानाया जाता है। विश्व शांति दिवस सभी देशों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श माना जाता है। पूरे विश्व में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए लोगों में जागरुकता फैलायी जाती है कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। लोगों के बीच शांति को बढ़ावा देने, आपसी विवाद को समाप्त करने और भाईचारे को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जाता हैं। पहला कदम फाउंडेशन के प्रेजिडेंट राजेश वशिष्ठ ने बताया की पहला शांति दिवस साल 1982 में कई राजनीतिक दलों, सैन्य समूहों और लोगों के द्वारा मनाया गया था। साल 2002 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा कर दी जिसके बाद से लेकर अभी तक प्रत्येक साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर बजाई जाती है। संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी की एक खास विशेषता यह है कि यह घंटी अफ्रीका महाद्वीप को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है। विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की याद के तौर पर जापान के संयुक्त राष्ट्र की ओर से एक तोहफा था। इसके किनारे ‘पूरे विश्व में लंबे समय तक शांति जीवित रहें’ लिखा हुआ है।सभी सदस्यों ने भाईचारे की भावना बनाये रखने की शपथ ली।इस अवसर पर एडवोकेट मनोज शर्मा,गौरव शर्मा,गौरव आसरी,संजय शर्मा एमसी, हरीश,प्रमोद,शाहिल,भास्कर,धीरज,विशाल,राज कुमारआदि उपस्थित रहे।

BH

What's Your Reaction?

like
5
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2