कब बुलबुल बच्चे मिले महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से

कब बुलबुल जींद ने किया हरियाणा का नेतृत्व

कब बुलबुल बच्चे मिले महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से

कब बुलबुल बच्चे मिले महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से
कब बुलबुल जींद  ने किया हरियाणा का नेतृत्व 
जींद :- बाल दिवस के अवसर पर  हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड जींद जिले के कब बुलबुल बच्चे राष्ट्रपति भवन दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिले। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में डीटीसी सुदेश सहरावत,कब मास्टर कर्मबीर सहित जतिन, वंश, प्रीती, चार्वी सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। हरियाणा राज्य का नेतृत्व करते हुए बच्चों ने महामहीम राष्ट्रपति से बातचीत की व कब बुलबुल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कब बुलबुल बच्चों ने महामहिम राष्ट्रपति को सैल्यूट करके कब प्रार्थना सुनाई। महामहीम राष्ट्रपति ने बच्चों को शाबाशी दी और पर्यावरण को बचाने का सन्देश दिया। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बताया की कब बुलबुल बच्चे देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी के साथ साथ दिन में एक भलाई के कार्य करने करते है। कब बुलबुल जींद ने राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त लक्ष्मी वर्मा,राज्य संगठन आयुक्त विनोद बंसल व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलजीत पूनिया के मार्गदर्शन में नेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है ।जिला शिक्षा अधिकारी नवीन नारा व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलजीत पूनिया ने जिला संगठन कब बुलबुल को बधाई दी और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा की ये बच्चे ही कल का भविष्य है।देश की मजबूती इन्ही नन्हे मुन्नों के कन्धों पर होगी।खंड शिक्षा अधिकारी शिव नारायण शर्मा,प्रधानाचार्य धर्मबीर शर्मा ने सभी कब मास्टर व फ्लॉक लीडर को बधाई दी ।

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2