विश्व कैंसर दिवस पर लड़कियों ने दिया सन्देश

हर महिला इसे रोकने के लिए सबसे पहली शुरुआत अपने घर से ही करे:-उषा गुप्ता

विश्व कैंसर दिवस पर लड़कियों ने दिया सन्देश
विश्व कैंसर दिवस पर लड़कियों ने दिया सन्देश

विश्व कैंसर दिवस पर लड़कियों ने दिया सन्देश 
हर महिला इसे रोकने के लिए सबसे पहली शुरुआत अपने घर से ही करे:-उषा गुप्ता 
जींद :-महिलाओं और समाज के अन्य लोगो को नशे से होने वाली बीमारियों से अवगत करवाने के लिए पीटी उषा ओपन ग्रुप कि लड़कियों के साथ ग्रुप लीडर मुकेश,जिला संगठन आयुक्त गाइड उषा गुप्ता ने आज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जागरूकता अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य विश्व कैंसर दिवस पर समाज के सभी लोगो को जागृत करने के साथ साथ महिलाओं को इससे होने वाले भयानक परिणाम से अवगत करवाना था।ग्रुप लीडर मुकेश ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि घर में पुरुष धुम्रपान करते है जिससे वे न केवल अपना नुक्सान करते है बल्कि अन्य सदस्यों को भी नुक्सान पहुंचा रहे है इसलिए घर में महिलाओं की जिम्मेदारी ज्यादा बन जाती है कि वो धुम्रपान से अपने घर के पुरुष सदस्यों को रोकते हुए सामाजिक और आर्थिक नुक्सान होने से बचे ।जिला संगठन आयुक्त गाइड उषा गुप्ता ने बताया कि यदि महिलाए अब भी नही जागी तो फिर बहुत देर हो जाएगी क्योकि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कैंसर को एक जानलेवा बीमारी मान चुका है। हर 10 में एक भारतीय को कैंसर होने की आंशका बनी रहती है और 2025 तक तो देश के 16 लाख लोग कैंसर का शिकार हो सकते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ होंगे।इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हर महिला इसे रोकने के लिए सबसे पहली शुरुआत अपने घर से ही करे। इस अवसर पर संगीता ,पूजा,जिया,निकिता,रचना,पूजा,ख़ुशी,मुस्कान,अंजली,टीना,स्नेहा,अंजू आदि बच्चों ने भाग लिया ।

What's Your Reaction?

like
6
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
4