कब बुलबुल एवं गाइड विंग ने मनाया चिंतन दिवस

स्काउटिंग गतिविधियां बच्चों को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है :- राजेश वशिष्ठ

कब बुलबुल एवं गाइड विंग ने मनाया चिंतन दिवस


जींद:-स्काउट के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल और उनकी पत्नी मिसिज बेडन पावेल के जन्मदिन को चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय जींद शहर व राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय नगुरा मे कब बुलबुल और गाइड विंग द्वारा चिंतन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कब बुलबुल बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जैसे कब डांस, टोटम पोल, कब ग्रीटिंग, बुलबुल ट्री , गीत ,भालू डांस उसी प्रकार गाइड विंग ने नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना से सभी बच्चों व बड़ों को संदेश दिया व पौधारोपण किया।डीओसी गाइड उषा गुप्ता ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिला संगठन आयुक्त कब बुलबुल राजेश वशिष्ठ  ने स्काउट,कब बुलबुल गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया की इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को आगे बढ़ने को प्रेरित करती  है।
बॉक्स :- जिला जींद के 61 कब 7 बुलबुल को आज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली मे नेशनल गोल्डन एरो अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है जो जिला जींद के लिए गर्व की बात है।
पूरे हरियाणा राज्य मे एक बार फिर से प्रथम स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है । 
       :- राजेश वशिष्ठ जिला संगठन आयुक्त कब बुलबुल 

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
3