गाइड विंग के स्टेंडर्ड जजिंग कैम्प का समापन

लड़कियों के हौसलों को सलाम :- सुरेश जोजवान बीईओ

गाइड विंग के स्टेंडर्ड जजिंग कैम्प का समापन
गाइड विंग के स्टेंडर्ड जजिंग कैम्प का समापन

गाइड विंग के स्टेंडर्ड जजिंग कैम्प का समापन 
लड़कियों के हौसलों को सलाम :- सुरेश जोजवान बीईओ 
जींद :-हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेंडर्ड जजिंग कैम्प का समापन राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय नगूरा में जिला संगठन आयुक्त गाइड उषा गुप्ता के नेतृत्व में समापन हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जोजवान ने शिरकत की व अध्यक्षता प्रिंसिपल मीनाक्षी जैन ने की।कार्यक्रम में 150 लड़कियों ने भाग लिया।गाइड लड़कियों ने रंगोली,मेहंदी,दिया मेकिंग,फ़ूड प्लाजा,ग्रुप डांस,हरियाणवी आभूषण प्रतियोगिता से सभी का मन मोह लिया ।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जोजवान ने सभी प्रतिभागी लड़कियों व प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।उन्होंने बताया की गाइड गतिबिधियों से लड़कियों को आगे बढ़ने का मौक़ा मिलता है ।लड़कियों में नेतृत्व की भावना विकसित होती है ।लड़कियों में प्रतिभा की कमी नही होती बल्कि जरुरत है उनको तराशने की।जिला संगठन आयुक्त उषा गुप्ता की सराहना करते हुए कहा की उनके कठिन मेहनत और लग्न से बच्चों का हौसला बढ़ा है।लड़कियों के हौसलों को सलाम करते हुए कहा की ये लड़कियों देश का भावी कर्णधार है ।प्रिंसिपल मीनाक्षी जैन ने लड़कियों द्वारा प्रदूषण रहित दिवाली विषय पर निकाली गयी रैली को रवानगी करवाते हुए कहा की गाइडिंग गतिविधियों से अनुशासन की भावना विकसित होती है।इस अवसर पर मुख्याध्यापक परमवीर साहू ने भी लड़कियों को प्रेरित किया और बताया की उन्होंने फिर से बचपन के दिनों की याद दिला दी। वो भी एक स्काउट रहे ।लड़कियों के गाइड गतिविधि स्टेंडर्ड जाचने आये संतरों रानी,रेखा बंसल,विनीता ने लड़कियों के कार्यों की सराहना की ।
परिणाम इस प्रकार रहे :-
रंगोली – प्रथम स्थान  गायत्री  व द्वितीय स्थान महक  
फ़ूड प्लाज़ा - प्रथम स्थान  वर्षा व द्वितीय स्थान नीलम 
हरियाणवी आभूषण - प्रथम स्थान  शीतल  व द्वितीय स्थान कुदरत 
मेहंदी -  प्रथम स्थान  इशु  व द्वितीय स्थान प्रीती 
दिया मेकिंग - प्रथम स्थान  अन्नू  व द्वितीय स्थान महक 
हरियाणवी डांस - प्रथम स्थान  पायल  व द्वितीय स्थान मन्नू  
इस अवसर पर रीना,अन्नू,सीमा,विनोद,राजेश,नरेश,जगदीशआदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1