निपुण अभियान के तहत मनाया विश्व महिला दिवस

महिला हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर बढ़ा रही देश का सम्मान :- राजेश वशिष्ठ

निपुण अभियान के तहत मनाया विश्व महिला दिवस

निपुण अभियान के तहत मनाया विश्व महिला दिवस 
महिला हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर बढ़ा रही देश का सम्मान :- राजेश वशिष्ठ 
जींद :- शिक्षा विभाग द्वारा फाउंडेशनल लिटरेशी एण्ड नयुमरेशी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय जींद शहर मे महिला दिवस का आयोजन बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने शिरकत की । राजेश वशिष्ठ ने बताया की आज नारी अबला नहीं बल्कि सबला है वह हर क्षेत्र मे पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है ओर अपनी पहचान बना रही है इसलिए हर दिन महिला दिवस है ओर हमे गर्व करना चाहिए की महिला घर की चार दीवारी मे कैद न होकर समाज के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।शिक्षा के क्षेत्र मे शिक्षिका के रूप मे व अधिकारी के रूप मे अपना सराहनीय योगदान देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास मे महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। राजेश वशिष्ठ ने बताया की निपुण भारत योजना के माध्यम से बच्चे आधारभूत शास्त्र एवं संख्यात्मकता का ज्ञान प्राप्त कर रहे है जिससे उनको समझ के साथ पढ़ने ओर आगे बढ़ने मे मदद मिल रही है ।
बॉक्स :- 
विश्व महिला दिवस पर शिक्षिकाओं ओर लड़कियों ने विभिन गतिविधियों का आयोजन करके सबको मंत्र मुग्ध  किया ।
                    :- राजेश वशिष्ठ, जिला समन्वयक एफएलएन

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
3