गाइड विंग ने की बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यशाला आयोजित

मानव जाति का सबसे बड़ा अपराध कन्या भ्रूण हत्या है:-उषा गुप्ता

गाइड विंग ने की बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यशाला  आयोजित
गाइड विंग ने की बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यशाला  आयोजित

गाइड विंग ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यशाला का किया आयोजन 
मानव जाति का सबसे बड़ा अपराध कन्या भ्रूण हत्या है:-उषा गुप्ता 
जींद :- लड़कियों के साथ शोषण होने के पीछे मुख्य कारण अशिक्षा भी है। अगर हम पढ़े-लिखे शिक्षित होते हैं तो हमें सही-गलत का ज्ञान होता है। जब बेटियां अपने पैर पर खड़ी होंगी तो कोई भी उन्हें बोझ नहीं समझेगा ये शब्द आज मोतीलाल स्कूल में आयोजित बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त गाइड उषा गुप्ता ने कहे ।उन्होंने बताया कि लड़कियों को सशक्त करना जरूरी है इसलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की ताकि लड़कियां अपने मुलभुत अधिकरों के साथ साथ आत्म सम्मान से समाज का हिस्सा बने।कार्यशाला में 50 लड़कियों ने भाग लिया । बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी देश के विकास के लिए पुरुष और महिला का समान रूप से योगदान रहना जरूरी है अन्यथा देश का विकास रुक जाता है। मानव जाति का सबसे बड़ा दोष या अपराध कन्या भ्रूण हत्या है।मास्टर ट्रेनर संतरों रानी ने बताया कि प्राचीन समय से ही यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता का सन्देश दिया जाता रहा है लेकिन देश में महिलाओं और पुरुषों की संख्या में पर्याप्त अंतर है। इसी अंतर को पाटने के लिए इस योजना की जरुरत पड़ी। केवल उनकी संख्या में वृध्दि करना ही नहीं, बल्कि उनके खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बड़ी अजीब बात है जितना देश और समाज विकसित होता जा रहा, उतना ही महिलाओं के खिलाफ क्राइम और हिंसा भी बढ़ती जा रही है।कहते है माँ जैसा कोई नहीं होता है, वो अपना निवाला त्याग कर अपने बच्चों को खिला देती है, और उसी माँ को इस देश में समान अधिकार नहीं मिलता है। यह भारत जैसे देश की सबसे बड़ी विडम्बना है।देश का प्रत्येक दंपति केवल लडक़ा पाने की इच्छा रखता है और इसी इच्छा के कारण देश में लिंगानुपात में भारी गिरावट आई। उसी गिरावट को एक सही दिशा में उछाल लाने के लिए ऐसी योजना की शुरुआत करनी पड़ी, जो देश के लिए शर्मनाक बात है। पृथ्वी पर हर जीव जन्तु का अस्तित्व नर और मादा दोनों के समान भागीदारी के बिना संभव नहीं है। मानव जाति के लिए पुरुष और महिला का योगदान होता है। इस अवसर पर रमलेश,रेखा,प्रीती,किरण,रीना, अंकुश, माफी, पूजा, रचना, शीतल, प्रीती, मंजू, पिंकी, , नूतन, साक्षी, आदि लड़कियों ने शलोगन,पेंटिंग से अपना सन्देश दिया ।

What's Your Reaction?

like
11
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
5